Noida News : आपसी विवाद के बाद युवक -युवती गहरे नाले में कूदे, लोगों ने बचाई जान
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव के पास से बह रहे बड़े गंदे नाले में मंगलवार की शाम को एक युवक -युवती आत्महत्या करने की नीयत से कूद गए। वहां मौजूद आसपास के लोगों और प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पहले महिला कुदी उसके पीछे पुरुष कूद गया। जहां पर यह घटना हुई वहां पर काफी भीड़भाड़ थी। वहां मौजूद लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों को रस्सा डालकर नाले से बाहर निकाला।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि वहां मौजूद लोगों के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों पति-पत्नी है। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तथा दोनों आत्महत्या करने की नियत से नाले में कूद गए। उन्होंने बताया कि नाला काफी लंबा चौड़ा और गहरा है। मंगलवार को हुई बारिश के चलते नाला लबालब भरा था। बड़े नाले ने नदी का रूप ले लिया था। उन्होंने बताया कि नाले में कूदने वाले कौन लोग थे इसका अभी तक पता नहीं चला है। क्योंकि किसी भी व्यक्ति ने उनका नाम पता नोट नहीं किया। लोगों ने उन्हें बाहर निकालने के बाद समझा बूझाकर वापस भेज दिया। किसी ने घटना के समय जानकारी पुलिस को नहीं दी। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों कौन थे।

