Noida News : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रविवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि आज शाम को चोटपुर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार झा पुत्र सूर्य नारायण झा उम्र 45 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह बहलोलपुर अंडरपास के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना को कारित करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

