Greater Noida News : दीपिका नागर की दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में आरोपी चचिया ससुर गिरफ्तार

Jun 14, 2026 - 19:26
Greater Noida News : दीपिका नागर की दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में आरोपी चचिया ससुर गिरफ्तार

Greater Noida News : थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय नव विवाहित दीपीका नागर की कथित रूप से दहेज के लिए हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे उसके चचिया ससुर को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 24 वर्षीय दीपिका नागर की 17 मई की रात को छत से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। उनका आरोप था कि दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर दीपिका की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पति ऋतिक, उनके पिता मनोज प्रधान सहित कई लोगों को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे हैं मृतका के चचिया ससुर प्रमोद पुत्र जयचंद उम्र 37 वर्ष को थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पति समेत आधा दर्जन लोगों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है हुई।