Noida News : अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई ,एक की मौत, एक गंभीर
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र के परथला ओवर ब्रिज के पास एक बाइक पर सवार होकर जा रहे दो लोगों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि बीती रात को नरेश उम्र 25 वर्ष अपने साथी साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर परथला ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

