Noida News : मानसिक तनाव के चलते 38 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Nov 27, 2025 - 11:23
Noida News : मानसिक तनाव के चलते 38 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाले एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर- 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि दीपक कुमार झा पुत्र नागेंद्र कुमार झा उम्र 38 वर्ष होशियापुर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि आज सुबह को उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके बेटे और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें फंदे से उतार कर गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।