Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Mar 19, 2026 - 19:57
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Police Station Beta 2 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अमोद कुमार पुत्र सतपाल सिंह उम्र 19 वर्ष मूल निवासी जनपद हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में श्रीमती कल्पना देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह उम्र 42 वर्ष मूल निवासी जनपद बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके उपचार के दौरान मौत हो गई।

Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना फेस- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आशा पत्नी हरि सिंह उम्र 40 वर्ष जनपद बुलंदशहर मे हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।