Greater Noida News : गोली मारकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

Mar 19, 2026 - 19:49
Greater Noida News : गोली मारकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया की बीती रात को धीरज कुमार पुत्र कालूराम निवासी ग्राम बिसरख उम्र 45 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते खुद को गोली मार लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।