Noida News : पीएम और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश और प्रधानमंत्री से मांगी माफी
Noida News : जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री और उनकी मां को अपशब्द कहने वाली नोएडा के सेक्टर 168 की रहने वाली किशोरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज माफी मांगते हुए देश के प्रधानमंत्री और भारत के लोगों से माफी मांगी है।
एक सोशल मीडिया के माध्यम से युवती ने एक वीडियो जारी किया है। जिसके माध्यम से उसने कहा है कि जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन मे वह गई थी। वहां मौजूद काफी लोग प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। भावावेश में आकर उसने भी कुछ अपशब्द कहे जो की अत्यंत खराब थे। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। उसने कहा कि मेरी उम्र 15 वर्ष है। मेरे से भूल हुई है। मैंने काफी गलत काम किया है। उसने देश के प्रधानमंत्री और देशवासियों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए वीडियो वायरल किया है।
वही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से धरना प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी मां के लिए अपशब्द कहने वाले लोगों को माफ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों से गलतियां हो जाती है। उन्हें अदालत के चक्कर कटवाने की वजाए उन्हें सही रास्ते पर लाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अपशब्द कहने वालों को वह माफ करते हैं।
मालूम हो कि बीते 29 जुलाई को गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह पत्नी तेजेंद्र सिंह ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज करवाया था। उनके अनुसार सेक्टर 168 के लोटस जिंग सोसाइटी में रहने वाली युवती ने धरना प्रदर्शन के दौरान 30 जुलाई को भारत के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मां के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। इससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। इस मामले में थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे विवेचना के लिए दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया है।

