Noida News : ईपीएफओ की छूट व्यवस्था में बड़े बदलाव , तीन साल के लिए मिलेगी मंजूरी

Jul 31, 2026 - 23:39
Noida News : ईपीएफओ की छूट व्यवस्था में बड़े बदलाव , तीन साल के लिए मिलेगी मंजूरी
छुट व्यवस्था की जानकारी देते हुए ईपीएफओ के अधिकारी

Noida News : नोएडा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के उत्तर प्रदेश जोनल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित आईटीसी फॉर्च्यून होटल में छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों (एक्जेम्प्टेड एस्टैब्लिशमेंट्स) के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्सी ने की। केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सदस्य आशीष मोहन विग और विनीत नाहटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 आयुक्त उदय बख्शी ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 28 प्रतिष्ठानों के 48 से अधिक प्रतिनिधियों और ईपीएफओ अधिकारियों ने भाग लिया। सेमिनार में सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020, सामाजिक सुरक्षा (केंद्रीय) नियम-2026 और ईपीएफ योजना-2026 के तहत छूट व्यवस्था में किए गए बदलावों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्रता की शर्तों, 500 अंशदायी सदस्यों, 50 करोड़ रुपये के कोष, शत-प्रतिशत आधार-केवाईसी, निरीक्षण शुल्क, विलंब शुल्क और क्षमादान योजना-2026 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।