Noida News : बिल्डर के यहां काम करने वाली अकाउंटेंट महिला ने आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 143 स्थित एक सोसाइटी की आठवीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। मृतका बिल्डर के ऑफिस में अकाउंटेंट के रूप में काम करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर -142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि श्रीमती वर्षा गोयल पत्नी संजीव गोयल उम्र 45 पर निवासी दिल्ली गुलशन बिल्डर के यहां अकाउंटेंट के रूप में काम करती थी। उन्होंने शुक्रवार की रात को सेक्टर 143 स्थित गुलशन इकबाना सोसाइटी में आकर आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

