Greater Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन
Greater Noida News : थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन लूट लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को आकाश राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गौर सिटी- वन में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह बीती रात को श्री राम स्कूल के पास से बीती रात को पैदल गुजर रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से उनका कीमती चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

