Noida News : सौतेले पिता ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार

Apr 16, 2025 - 09:44
Noida News : सौतेले पिता ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ किया बलात्कार, गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसके सौतेले पिता ने बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी तो पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-81 स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने थाना फेस- 2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि  बीमारी के चलते उसके पहले पति की करीब छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद तीन पुत्र और एक पुत्री का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा था। करीब पांच वर्ष पूर्व उन्होंने जिला बुलंदशहर निवासी तोताराम से मंदिर में विवाह कर लिया था। दो पुत्रों से छोटी 13 वर्षीय पुत्री ने सोमवार को बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी उसका सौतेला पिता कमरे में आया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटकर रोती बिलखती हुई मां के पास पहुंची। जहां उसने मां को बताया कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता है। किसी को बताने पर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। पत्नी और दो बच्चे भी हैं। वह गांव में रहते हैं। आरोपी का कहना है कि उसकी पहली पत्नी और बच्चों को दूसरी शादी के बारे में जानकारी है। थाना फेस दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।