Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके दोस्तों ने उसे उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector - 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मोहित सतीश मूल निवासी जलगांव महाराष्ट्र नोएडा के एक नामी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) के पद पर कार्य करते थे। वह अपने पांच दोस्तों के साथ सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात को उनके दोस्तों ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान डॉक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।