Noida News : नोएडा के महिला थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति को यूएसए में सेटल करने के लिए उनसे 35 लाख रुपये दहेज की डिमांड की गई। जब महिला ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो पति उसे छोड़कर उसकी बिना जानकारी के अमेरिका चला गया। जब महिला पति को तलाशते हुए अमेरिका पहुंची तो वहां पति ने उससे बात नहीं की और वहां पर पुलिस से जब महिला ने मदद मांगी तो उसके पति ने पत्नी मानने से इंकार कर तलाक होने की जानकारी दी। आखिर में परेशान होकर महिला नोएडा लौटी और मामले में पुलिस से शिकायत की। जहां डीसीपी महिला सुरक्षा के आदेश पर पति समेत 5 पर महिला थाने में बीती रात को मुकदमा दर्ज किया गया है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जाता था। उसे बताया गया था कि पति का एक रेस्तरां हैं, लेकिन शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि यह बात गलत है। बाद में उनके बच्चे होने में देरी होने पर उस पर कमेंट किए गए। पीड़िता का आरोप है पति के अमेरिका जाने के बाद कई महिलाओं के अवैध संबंध बन गए थे। जिसकी वजह से वह बीमार हो गया था।