Noida News : कंपनी मालिक के उत्पीड़न से दो कर्मचारियों ने की आत्महत्या

Jun 8, 2024 - 10:22
Noida News : कंपनी मालिक के उत्पीड़न से दो कर्मचारियों ने की आत्महत्या
, Noida News : थाना फेस -1 में तीन अलग-अलग लोगों ने एक ही कंपनी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि  कंपनी मालिक ने धोखाधड़ी करके कर्मचारियों का करोड़ों रुपया का वेतन, भत्ता,  बोनस आदि हड़प लिया। इस उत्पीड़न के चलते दो कर्मचारियों ने आत्महत्या कर लिया है।
करोड़ों रुपए के बोनस, भत्ता और वेतन डकारने का आरोप
 थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि हरी लाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह थाना फेस- वन क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। पीड़ित के अनुसार कंपनी के मालिक पवन कुमार अग्रवाल ने धोखाधड़ी करके कंपनी बंद कर दी।  कंपनी के कर्मचारियों के वेतन ,भत्ता, बोनस, फंड आदि हड़प लिया। यह रकम करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि पवन कुमार के उत्पीड़न से दो कर्मचारी नरेश पाचांल और महेंद्र पाल सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 उन्होंने बताया कि इसी मामले में बामिया बिरूआ ने भी पवन कुमार अग्रवाल को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसके उत्पीड़न के चलते कुछ कर्मचारियों ने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी मामले में एक अन्य कर्मचारी ज्ञानचंद ने पवन कुमार अग्रवाल को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित व्यक्ति ने भी अन्य लोगों की तरफ पवन कुमार अग्रवाल पर धोखाधड़ी कर, करोड़ों रुपया हड़पने और उनके उत्पीड़न से कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।