Noida News : अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहे सात बदमाश विभिन्न जगहों से गिरफ्तार
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से शराब बेचने वाले आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है।
Thana Bisrakh News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने आरिफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 450 ग्राम नाजायज गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी लाल कुआं के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बेचने के धंधे में संलिप्त है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक नासिर अली ने बीती रात को आमिर खान उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 32 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी डी मार्ट के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहे थे।
Thana Sector - 142 News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने रिहान पुत्र कासिम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 40 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 140 के पास से हुई है।
Thana Sector -20 News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने ओवैस शेख पुत्र जमाल शेख को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।
Thana Sector - 24 News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक जगमोहन सिंह ने अरुण सैनी पुत्र सुरजीत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 28 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 52 के पास से हुई है।
Thana Sector - 49 News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने नन्हेंलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 47 के पास से हुई है।
Thana Sector - 126 News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक शिल्पा चिकारा ने कासिम पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी जेपी विश टाउन सेक्टर 128 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।

