Noida News : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, सात संचालक गिरफ्तार, 17 युवतियां रेस्क्यू

Feb 14, 2026 - 13:26
Noida News : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, सात संचालक गिरफ्तार, 17 युवतियां रेस्क्यू
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 मे पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मसाज पार्लरों पर छापेमारी की। इन पार्लरों में कथित तौर पर देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने एक गोपनीय सूचना पर छापेमारी कर 17 युवतियों सहित कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया है। 

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस को इन मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार सहायक पुलिस आयुक्त राकेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाकर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शुक्रवार देर रात तीन अलग-अलग मसाज पार्लरों पर एक साथ छापामारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस को मौके पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवतियां मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से तुषार पुत्र रामवीर, कपिल पुत्र संतराम, मनीष यादव पुत्र भागमाल, जितेंद्र पुत्र राम किशोर, गुड्डू पुत्र विकास, शनि पुत्र भरत चरण और विकास पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मौके से 17 युवतियां रेस्क्यू की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें डरा धमका कर ये लोग उनसे देह व्यापार करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके से आपत्तिजनक सामग्री नगदी आदि बरामद हुई है। 

एडीसीपी मनीषा सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।