Noida News : साइबर क्राइम के शिकार 22 लोगों की चार करोड़ 81 लाख की रकम पुलिस ने करवाई वापस

Noida News : गौतम बुद्ध नगर की साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधियों के ठगी के शिकार हुए 22 लोगों के चार करोड़ 81 लाख रुपए फ्रीज करवा कर पीड़ितों को वापस करवाया है। इस दौरान 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम के अधिकारी के अनुसार ठगी के 1 घंटे के अंदर जिन पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस ने उनकी 50 प्रतिशत से अधिक रकम बैंक अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर फ्रीज कर दिया।
Noida News :
अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस को इसमें उल्लेखनीय सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाने में दर्ज रिपोर्ट और पोर्टल से मिली शिकायत सहित कुल 22 मामलों में पुलिस ने चार करोड 81 लाख 38 हजार 806 रुपए फ्रीज कराए हैं। यह रकम पीड़ितो के मूल खाते में फिर से ट्रांसफर कर दी गई है। साइबर क्राइम से संबंधित मामलों का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस पीड़ितो को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा संबंधित बैंक अधिकारी और अन्य एजेंसी से सामंजस्य स्थापित करते हुए पीड़ित लोगो के पैसे को जल्द से जल्द खाते में वापस कराया जाता है। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।