Greater Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण को हुडको देगा 10 हजार करोड़ का लोन

Greater Noida News : हरियाणा राज्य के आवासीय और शहरी विकास निगम (हुडको) यमुना विकास प्राधिकरण को जमीन अधिग्रहण के लिए दस हजार करोड़ रुपये का ऋण देगा। यह राशि जमीन अधिग्रहण के अलावा प्राधिकरण की अन्य विकास परियोजना के लिए खर्च होगी।
Greater Noida News :
यमुना विकास प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश शासन ने जिले में जमीन अधिग्रहण की सीमा को बढ़ा दिया है। यमुना प्राधिकरण को अपनी विकास परियोजना के लिए लोन मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण करने में आसानी होगी। जमीन अधिग्रहण के कुछ प्रस्ताव पूर्व में जिला प्रशासन को भेजे गए थे, कुछ नए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। उन्हें भी जल्द जिला प्रशासन को भेजकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 में नियोजित सेक्टर के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें सेक्टर पांच, सात, आठ, आठ ए, नौ, दस व 11 शामिल हैं। इन सेक्टरों में आवासीय, संस्थागत, औद्योगिक व मल्टी परपज उपयोग श्रेणी प्रस्तावित है। जमीन अधिग्रहण होने के बाद प्राधिकरण इन सेक्टरों में भूखंड आवंटन की योजनाएं निकालेगा। इसके अलावा सेक्टर 33, 32, 28, 29 में अवशेष जमीन क्रय या अधिगृहीत की जाएगी।