Noida News : विभिन्न जगहों से पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बीती रात को सुभाष नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना कासना पुलिस ने बीती रात को अरुण पुत्र हरिकिशन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।उन्होंने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर समीर को गिरफ्तार कर उसके पास से 72 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दादरी पुलिस ने अमन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से 74 पव्वै हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। थाना फेस -3 पुलिस ने बीती रात को नुसरत अली को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 पव्वा शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर उसके पास से 53 पव्वा शराब बरामद किया है।
Noida News :
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने राहुल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी दुजाना गांव के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने प्रवीण पुत्र सोमपाल को नाथू एंक्लेव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने मनोज पुत्र रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी छपरौला के पास से हुई है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने एक सूचना के आधार पर विक्की पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक विनीत राणा ने एक सूचना के आधार पर माइकल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास एक देसी तमंचा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार ने एक सूचना के आधार पर राजू शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने अवैध गांजा बरामद किया है।
थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने विशाल पाठक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 40 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने नकूल पुत्र रामनरेश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राधे सक्सेना ने एक सूचना के आधार पर सुमित गुप्ता को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक आस्था ने एक सूचना के आधार पर सचिन को गिरफ्तार कर इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ऋतिक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से देसी तमंचा, कारतूस बरामद किया है।
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर शंकरपाल पुत्र रघु को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने एक सूचना के आधार पर साहिल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया किसके पास से 29 पव्वा देसी शराब बरामद हुआ है। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने संदीप पुत्र उत्तम को गिरफ्तार कर उसके पास से 740 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने एक अन्य मामले में पवन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने जुबेर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा कैटरीना देसी शराब बरामद किया है।थाना जारचा के प्रभारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने अशोक पुत्र अजब सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम गांजा तथा 610 रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लोहारली टोल के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहा था।थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक चेतन चौधरी ने एक सूचना के आधार पर राजन पुत्र शिशुपाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को अर्पित यादव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।