Noida News : हिंसक हो रहे हैं पालतू कुत्ते, 7 माह में 24 हजार को काटा

Aug 28, 2025 - 14:46
Noida News : हिंसक हो रहे हैं पालतू कुत्ते, 7 माह में 24 हजार को काटा
Symbolic Image

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर में लावारिस कुत्ते ही नहीं पालतू पालतू कुत्ते भी लोगों को काट रहे हैं। बीते सात माह में करीब 24 हजार लोगों को पालतू कुत्तों ने काट लिया है।

 

 इन मामलों में जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रो पर घायल लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन (Anti Rabies Vaccine) लगाई गई है। बीते 7 माह में लावारिस कुत्ते, बंदर बिल्लियों और अन्य जानवरों के काटने से करीब 1 लाख लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।

 

District Health Expertजिला हेल्थ एक्सपर्ट अमित कुमार ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में लावारिस कुत्तों के अलावा पालतू कुत्तो के काटने का भी अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि रेबीज एक संक्रामक वायरल रोग है, जो कुत्ते, बिल्ली, बंदर, घोड़े आदि के काटने या खरोचने से हो सकता है। अगर किसी को कोई जानवर काटता है तो उसे वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि जानवरों के हमले को तीन श्रेणी में रखा जाता है :- 

  1. श्रेणी एक में कुत्ते के केवल चाटने या छूने की स्थिति है।
  2. श्रेणी दो खुली त्वचा पर काटने की कोशिश, मामूली खरोच या संघर्ष है, जिसमें खून ना निकला हो ,और
  3. श्रेणी -3 में त्वचा के अंदर तक घाव या गंभीर रूप से काटने की स्थिति है। उन्होंने बताया की श्रेणी -3 में एंटी रेबीज वैक्सीन के साथ सीरम भी लगाया जाता है|

 

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग केंद्रो पर जानवरों के काटने पर निशुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है

  

उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 44 केंद्रो पर वैक्सीन की सुविधा दी है, जिस पर अस्पताल में गंभीर मामलों में एंटी रेबीज वैक्सीन के साथ सीरम भी लगाया जाता है।

 

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 7 माह में 24 हजार से ज्यादा लोगों को पालतू कुत्तों ने काटा है। उन्होंने बताया कि जिले में 3,000 पालतू कुत्ते पंजीकृत है, जबकि काफी लोगों ने अपने पालतू कुत्तों को पंजीकृत नहीं करवाया है।

 

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पालतू कुत्तों के काटने की पंजीकृत आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह मे 3124,फरवरी माह मे 4662, मार्च माह  मे 2463, अप्रैल माह  मे 3267, मई माह मे 2958, जून माह  मे 2815, जुलाई माह  मे 5567 कुत्तों ने लोगों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में भी हजारों की संख्या में कुत्तों ने लोगों को काटा है, लेकिन अभी इसका संपूर्ण रिकॉर्ड  उपलब्ध नहीं है।

 

जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न हॉटस्पॉट

 

जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सेक्टरों, गांवों, सोसाइटियों में कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए 34 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से  भंगेल गांव,सेक्टर-130, सेक्टर-110, नगली वाजिदपुर, बिसरख गांव, हल्दौनी, नंगला चरणदास, दुजाना, अच्छेजा, पलवारी,सदरपुर, कुलेसरा, बरोला, जेजे कॉलोनी (सेक्टर-8, 9), सेक्टर-5, हरोला ,गांव पतवाड़ी, छपरौला, मिर्जापुरस वहीं, दनकौर क्षेत्र में ओमिक्रॉन-1, 2, 3, डाढा, अट्टा फतेहपुर, जलपुरा, खरेली हाफिजपुर, उस्मानपुर, कनारसी शामिल हैं। जेवर  में मोहल्ला व्यापारियान, जहांगीरपुर,रबूपुरा, फलेदा और थोरा है।

 

डॉग को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पॉलिसी

 

डॉग को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पॉलिसी बनाई है जिसके तहत :- 

  • सोसायटी में जो लोग कुत्ते पालते हैं, उन्हें कुत्ते को केवल सर्विस लिफ्ट से लाने-ले जाने की सलाह दी गई है। 
  • बाहर घुमाते समय कुत्ते को मजल पहनाना अनिवार्य है।
  • पालतू कुत्ते या बिल्ली को लावारिस छोड़ने पर एफआईआर की जाएगी।
  • अगर पालतू कुत्ता किसी को काटता है, तो उसकी जिम्मेदारी पालक पर होगी।

इसके बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं और आए दिन कोई कोई पालतू कुत्तों, और अन्य जानवरों का शिकार हो रहा है।