Noida News : मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदान शुरू
Noida News : मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए आज सुबह से जनपद गौतमबुद्ध नगर के 13 मतदान केदो के 42 बूथो पर आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में है जिनकी किस्मत मत पेटियों में आज शाम को बंद हो जाएगी। पोलिंग पार्टियों कल शाम ही मतदान के लिए निर्धारित बूथों पर पहुंच गई थी। यह चुनाव वैलेट पेपर से कराया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में 12,754 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 13,104 मतदाता हैं। ये लोग अपने मताधिकार का प्रयोग आज करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। यह लोग लगातार भ्रमण कर रहे हैं। उच्च अधिकारी भी मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखे हुए हैं। जिला प्रशासन ने मतदान केदो पर जरूरी निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करा दी है। उन्होंने कहा कि मतदान से जुड़ी जानकारी देने या शिकायत दर्ज करने के लिए मतदाता और अन्य संबंधित लोग हेल्पलाइन नंबर 0102-02978702 पर संपर्क कर सकते हैं।

