Noida News : नामी रेस्टोरेंट के प्रबंधक पर असिस्टेंट मैनेजर और कैशियर ने लगाया मारपीट कर बंधक बनाने का आरोप
Noida News : थाना सेक्टर 39 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की दाशा प्रकाश रेस्टोरेंट के संचालको ने उसे और उसके साथी कैशियर को चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उनके साथ मारपीट की, तथा दिल्ली से कार में उठाकर नोएडा स्थित दाशा प्रकाश रेस्टोरेंट में ले जाकर वहां पर बंधक बनाकर रखा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करके 27 लाख रुपए का चोरी करने का हस्ताक्षर एक दस्तावेज पर करवाया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आमिर खान ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जेवर के रहने वाले हैं तथा दिल्ली के भीम नगरी अरविंदो मार्केट हौज खास स्थित दाशा प्रकाश रेस्टोरेंट में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार उसका साथी विवेक पुत्र सीताराम निवासी गाजियाबाद उक्त रेस्टोरेंट में कैशियर के रूप में काम करता है। उसका आरोप है कि 11 अगस्त को दाशा प्रकाश रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक, अर्जुन पुत्र आनंद तथा उनके ड्राइवर राजा ने मिलकर विवेक पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया तथा जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर नोएडा के सेक्टर 104 में बने दाशा प्रकाश रेस्टोरेंट में लेकर आए। इन लोगों ने उसे बंधक बनाकर यहां पर बैठा लिया। पीड़ित के अनुसार 12 अगस्त को लोकेंद्र चौहान, पंकज और लक्ष्मण ने दिल्ली के हौज खास रेस्टोरेंट से उसे भी जबरदस्ती चोरी का आरोप लगाते हुए कार में बैठाया तथा सेक्टर 104 स्थित रेस्टोरेंट में लेकर आए। पीड़ित का आरोप है इन्होंने रेस्टोरेंट के ऊपरी मंजिल पर उसे तथा विवेक को बंधक बनाकर रख लिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा एक कागज पर जबरदस्ती दबाव बनाकर 27 लाख रुपए चोरी की चोरी की बात लिखवाई। पीड़ित के अनुसार किसी तरह से वह बृहस्पतिवार को उनके कब्जे से निकलकर भागे तथा उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

