Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
Noida News :
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश मुलायम उर्फ धनंजय चौहान पुत्र संपत चौहान निवासी जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ थाना सेक्टर 24 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बदमाश काफी दिनों से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि यह अपने साथियों के साथ मिलकर अपने भौतिक एवं आर्थिक लाभ हेतु मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार होकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राह चलते लोगों से लूटपाट करता है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विभिन्न जगहों से अवैध रूप से से मादक पदार्थ बेचने वाले चार गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर भैरव मंडल पुत्र शिवम मंडल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 41 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 105 पव्वै देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संतोष कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने अभिषेक नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने करण उर्फ सागर को गिरफ्तार कर उसके पास एक किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।