Noida News : सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
Noida News : जनपद बुलंदशहर के खुर्जा मे हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में आज सुबह को मौत हो गई है। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि 25 अक्टूबर को जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में हुए एक सड़क हादसे में चंद्रसेन उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा की जाएगी।

