Noida News : मन्नापुरम फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना
Noida News : थाना सेक्टर 49 में मन्नापुरम फाइनेंस लिमिटेड के लीगल मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां काम करने लोगों ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिली भगत करके उनकी फर्म से 7 करोड़ 46 लाख 85 हजार 600 रूपए का फर्जी तरीके से लोन पास करवा लिया तथा कंपनी को करोड़ों का चुनाव लगाया।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बीती रात को मुनाजिर हसन (लीगल मैनेजर) मन्नापुरम फाइनेंस लिमिटेड ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि होशियापुर गांव स्थित उनके फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर प्रकाश, सेल्स हेड सुरेंद्र ,सेल्स एग्जीक्यूटिव दिव्यांशु, अंकित कुमार, ब्रांच क्रेडिट हेड आलोक कुमार, रीजनल क्रेडिट हेड नीतीश सक्सेना, रीजनल मैनेजर विनय कुमार, ब्रांच कलेक्शन हेड विकास कुमार, और अन्य लोग विजय खारी, गौरव, प्रदीप कुमार, राजू उर्फ राजू चौधरी, हरेंद्र कुमार, बीएम ऑटो सेल्स और ओरियन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के लोगों ने एक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करके उनकी कंपनी से लोन लिया तथा उक्त लोन की राशि से जिन घरों, वाहनों को खरीदा जाना था उन्हें खरीदा नहीं गया। उनकी कंपनी द्वारा पैसे निर्गत होने के बावजूद भी आरोपियों ने कोई खरीदारी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें उनके कंपनी के अधिकारी और कुछ जनता के लोग शामिल है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

