Noida News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 81 लाख 80 हजार रुपए की ठगी

Dec 23, 2025 - 12:39
Noida News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 81 लाख 80 हजार रुपए की ठगी

Noida News : थाना साइबर क्राइम मे एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर अपराधियों ने उन्हे अपने जाल में फंसाया तथा उनसे 81 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cyber Crime Police Station Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को नवीन कैंथ निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अक्टूबर को उन्हें एक व्यक्ति का मैसेज आया। उसने कहा कि वे लोग शेयर ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं। उनके साथ मिलकर अगर वह शेयर ट्रेडिंग करेंगे तो उन्हें मोटा मुनाफा होगा।

पीड़ित के अनुसार वह आरोपियों के झांसे में आ गए, तथा उन्होंने उनके कहे अनुसार अलग-अलग खातो मे विभिन्न बार में 81 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार उनकी रकम ऐप पर बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे कहा कि वह टैक्स आदि के एवज में उन्हें 91 लाख रुपया और दें। पीड़ित ने उनको 20 लाख रुपए ट्रांसफर भी किया, लेकिन वे लोग और पैसे मांगने लगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने ग्रुप से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।