Noida News : मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 36 में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि हिमांशु खत्री पुत्र मनोहर लाल खत्री उम्र 43 वर्ष सेक्टर 36 के बी- ब्लॉक में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के जीजा के अनुसार वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। उन्होंने बताया कि मृतक अविवाहित थे। उनका डिप्रेशन की बीमारी का कुछ दिनों से कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा था।

