Noida News : मानसिक तनाव के चलते 54 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले एक 54 वर्षीय व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके परिजनों ने गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले कमल उम्र 54 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके बेटे ने अत्यंत गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से आत्महत्या के कारण के बारे में पता लग रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के बेटे के अनुसार वह अपने पिता से अलग रहता था। वह कुछ समय पूर्व पंजाब से नोएडा रहने आया था। उसके पिता ने उसको अपने से अलग कर दिया था। उसके अनुसार उसके पिता शराब पीने की आदि थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

