Noida News : नोएडा पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Jun 19, 2024 - 23:52
Noida News : नोएडा पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में स्थानीय महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं को एकत्र कर उन्हे महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

Noida News : 

अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में उन्हे जागरूक किया गया। सभी महिलाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंपलेट वितरित किए गए एवं महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया व समझाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके