Noida News : श्रमिक आंदोलन भड़काने में मजदूर बिगुल दस्ता का हाथ,संगठन का मुखिया गिरफ्तार

Apr 15, 2026 - 18:28
Apr 15, 2026 - 19:34
Noida News : श्रमिक आंदोलन भड़काने में  मजदूर बिगुल  दस्ता का हाथ,संगठन का मुखिया गिरफ्तार

Noida News : नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ नाम के एक संगठन का हाथ सामने आया है। नोएडा पुलिस ने ऐसा दावा करते हुए संगठन के मुखिया रूपेश राय और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 17 वॉट्सऐप ग्रुप्स की पहचान भी की है, जिनके जरिए हिंसक आंदोलन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया था।

इससे पहले मंगलवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को बताया था कि किस तरह कुछ वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए और क्यूआर कोड के जरिए इसमें लोगों को जोड़कर उन्हें भड़काया गया। पुलिस इन ग्रुप्स को क्रिएट करने वालों और श्रमिकों को भड़काने वालों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है। हिंसा में शामिल रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।