Noida News : टूर एंड ट्रेवल के सस्ते पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Noida News : टूर एंड ट्रैवल पैकेज के नाम पर लोगों को लुभावने ऑफर देकर ठगने वाले एक बदमाश को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज आदित्य राज पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी अम्रपाली गोल्फ होम सोसाइटी बिसरख को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 33 वर्ष है, तथा यह 12वीं पास है। इसके पास है पुलिस ने तीन मोबाइल फोन तथा एक लैपटॉप बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लोगों को सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम आदि देश में टूर पैकेज सस्ते दर पर देने के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जाल में फसता था, तथा बुकिंग कंफर्म बता कर उनसे अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करवा लेता था। बाद में पीड़ितों को पता चलता था कि उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिर में जेल भेज दिया गया है।

