Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को एक 75 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण स्पष्ट न होने के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाले उत्तम कुमार पुत्र धीरज सिंह अपने घर पर संदिग्ध अवस्था में मृत मिले हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 37 वर्ष है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती पूजा पत्नी राजीव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सुनील कुमार यादव की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

