Noida News : एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

Jun 29, 2026 - 10:44
Noida News : एयर कंडीशनर में ब्लास्ट के चलते लगी आग, तीन फ्लैट जले

Noida News : थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सेक्टर 119 स्थित एक सोसाइटीज में 21 वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आज सुबह को एयर कंडीशन में ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। देखते हैं देखते आगे बिकराल रूप धारण कर लिया तथा आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर रहने वाले एक व्यक्ति के फ्लैट में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग ने आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घरों में मौजूद सामान जल गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि 21 वें फ्लोर पर रहने वाले व्यक्ति के घर में लगा एयर कंडीशन ब्लास्ट हो गया था, जिसकी वजह से आग लगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष में ग्रीष्मकालीन ऋतु में अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा जगह पर एयर कंडीशन के ब्लास्ट की वजह से आग लग चुकी है।

 सीएफओ ने बताया कि बीती रात को गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग के नौवी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों की फंसने की सूचना थी। मौके पर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग को पूर्णतया बुझा दिया गया है, जिस व्यक्ति ने फंसने की सूचना दी थी वह बाहर थे। उन्होंने गलत सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।