Noida News : फेलिक्स अस्पताल को मिला एनएबीएच गोल्ड सर्टिफिकेट

Sep 23, 2024 - 19:12
Sep 23, 2024 - 19:30
Noida News : फेलिक्स अस्पताल को मिला एनएबीएच गोल्ड सर्टिफिकेट

Noida News : सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) गोल्ड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाणपत्र अस्पताल को उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया है।

 अस्पताल के चेयरमैन डा. डीके गुप्ता ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि फेलिक्स अस्पताल को एनएबीएच गोल्ड सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ फेलिक्स अस्पताल ने एक बार फिर अपने क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की है। उन्होंने बताया कि एनएबीएच सर्टिफिकेट प्राप्त करना किसी भी अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

डा. डीके गुप्ता ने बताया कि हम हमेशा से ही मरीजों की देखभाल और चिकित्सा सेवाओं में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। यह सर्टिफिकेट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एनएबीएच सर्टिफिकेशन मिलने से न केवल मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, बल्कि यह प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अस्पताल की पहचान को मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि एनएबीएच सर्टिफिकेट मिलने के बाद अस्पताल और भी उन्नत सेवाओं की दिशा में अग्रसर रहेगा, ताकि मरीजों को हर संभव सुविधा और सर्वोत्तम उपचार मिल सके।