Noida News : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने 11 हजार लोगों को भाजपा से जोड़ा

Sep 23, 2024 - 19:15
Sep 23, 2024 - 19:29
Noida News : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने 11 हजार लोगों को भाजपा से जोड़ा

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने 11 हजार से अधिक व्यापारियों व आम जनता को भाजपा का सदस्य बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान में 11 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा भाजपा के 11 हजार सदस्य बनाये जाने पर सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से भाजपा के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने मिलने-जुलने वालों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।

उन्होंने कहा कि जो कहा था वो करके दिखाया। मात्र 17-18 दिनों में 11,000 मेंबर जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया गया। इस दौरान प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि हम हमेशा व्यापारिक हितों के लिए कार्य करते हैं और जो पार्टी व्यापारियों का हित करेगी हम हमेशा उसके साथ है। प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशभक्ति के लिए कार्य किया है। हम देशभक्त पार्टी के साथ है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन गर्ग ने कहा कि ये कारवां अब यही नहीं रुकेगा अब हम 51 हजार सदस्यों को जोड़ने का संकल्प करते हैं।

महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि हमने सोसायटियों में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई है। अब हम सभी बाजारों में घूम-घूमकर भाजपा को और मजबूत करेंगे। प्रदेश प्रभारी वंदना गुप्ता ने कहा कि भाजपा देशहित वाली पार्टी है।

यह पार्टी सभी जातियों के साथ मिलकर कार्य करती है और व्यापारियों के लिए हमेशा साथ खड़ी रहती है। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक सुभाष गर्ग, लघु अग्रवाल, मनीष शर्मा, ज्ञानचंद, शिवा चौहान, शक्ति सिंह, रवि शर्मा, राजेश जिंदल, निधि सहाय, श्रेया शर्मा, नवीन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहें