Noida News : बुजुर्ग व्यक्ति को प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते ने काटा

Aug 8, 2024 - 12:20
Noida News : बुजुर्ग व्यक्ति को प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते ने काटा
Symbolic Image
Noida News :  थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित महागुन माईवुड  सोसाइटी में रहने वाले एक बुजुर्ग को एक प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते ने लिफ्ट में काट दिया। इस घटना में वह  गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। घटना के बाद वह काफी सहमे हुए हैं, तथा ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं।
Noida News :
 सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यहां कुछ लोग अपने पालतू कुत्तों को बाहर टहलाने के लिए ले जाते हैं। इस दौरान वे लिफ्ट का प्रयोग करते हैं। लिफ्ट में दूसरे लोग भी रहते हैं। उनके अनुसार बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। लिफ्ट में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति पहले से मौजूद थे। इसी दौरान एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को लेकर आया। जब वह लिफ्ट से उतर रहे थे तभी कुत्ते ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। आरोप है कि मालिक ने उसके मुंह पर मजल नहीं लगाया था। कुत्ते के काटने से उन्हें काफी गहरा जख्म हुआ है। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद उन्होंने कुत्ते के मालिक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह उन्हें धमकी देकर वहां से भाग निकला। बुजुर्ग व्यक्ति को काटने वाले कुत्ता और उसका मालिक लिफ्ट में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इस बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी ने थाने में शिकायत नहीं दर्ज करवाई है।