Noida News : डॉ प्रवीण रंजन सिंह बने पुलिस उपायुक्त यातायात

Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी पुलिस मुख्यालय डॉ प्रवीण रंजन सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।
इससे पूर्व वह गौतम बुद्ध नगर में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे प्रमोशन होने के बाद उन्हें पुलिस उपायुक्त मुख्यालय बनाया गया था। डाक्टर प्रवीन रंजन सिंह एक तेज तर्रार अधिकारी हैं।
गौतम बुद्ध नगर में ट्रैफिक को लेकर हमेशा पुलिस अधिकारी कटघरे में रहते हैं। इस विपरीत परिस्थितियों में उनकी हुई तैनाती ने यहां के लोगों में एक आशा उजागर किया है कि वह यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे।