Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या

Jul 4, 2026 - 12:17
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमीनुर पुत्र मुर्तजा मंडल उम्र 36 वर्ष थाना फेस-दो क्षेत्र के गेझा गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हेमंत कुमार पुत्र अजय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी सेक्टर डेल्टा- वन ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र बताया कि श्रीमती भारती पत्नी जितेंद्र कुमार उम्र 28 वर्ष गढ़ी चौखंडी गांव में रहती थी। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रघुवीर अहिरवार पुत्र बिकोड़े लाल उम्र 40 वर्ष ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 3 में रहते थे। उन्होंने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।