Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल, अवैध हथियार आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।
Police Station Sector 39 Noida News : सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर कृष्ण उर्फ आर्यन तथा पवन नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 6 मोटरसाइकिल ,चार मोटरसाइकिल की चाबियां ,अवैध हथियार आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से वाहन चोरी करके उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर सीधे-साधे लोगों को बेच देते हैं। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने एनसीआर में चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।