Noida News : पच्चीस हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Jun 26, 2024 - 22:02
Noida News : पच्चीस हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर -113 पुलिस ने अमानत में खयानत करने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक कार बरामद किया है।

Noida News : 

 थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने सुरेश कुमार पुत्र रणधीर सिंह निवासी जनपद पानीपत हरियाणा को आज गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ थाना सेक्टर 49 में अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पूर्व में दर्ज है।