Noida News : सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

May 28, 2024 - 13:09
Noida News : सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
symbolic Image
Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के पास आज दोपहर को एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को शक है कि  धूप लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
 थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 59 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास एक 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को बात पता चला है कि मृतक रिक्शा चालक था। उसका नाम पता ज्ञात नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही। है