Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने आईफोन लूटा

Apr 12, 2026 - 16:59
Apr 12, 2026 - 17:00
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने आईफोन लूटा
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना पेट्रोल पंप के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के हाथ से बीती रात को आईफोन 17- प्रो लूट लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि बीती रात को सनी खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह निठारी गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार भारत पेट्रोल पंप सेक्टर 35 मोरना के पास से बाइक सवार बदमाशों ने उनका आईफोन 17 प्रो लूट लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश अचानक से आए और घटना को अंजाम देखकर चले गए। वह उनकी बाइक का नंबर प्लेट भी नहीं देख पाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश की जा रही है।