Noida News : अंधे लोगों के साथ लूटपाट करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Apr 26, 2024 - 09:31
Noida News : अंधे लोगों के साथ लूटपाट करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
Symbolic image

Noida News: थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव के पास से एक ऑटो चालक द्वारा दो अंधे युवको और एक अंधी महिला के साथ मारपीट कर उनके पास रख मोबाइल फोन, नगदी और खाने-पीने का सामान लूटने के मामले पुलिस ने आज ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन लगादी खाने-पीने का सामान आदि बरामद किया है 

Noida News : 

 थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया की बीती रात को थाना ईकोटेक- 3 में राजकुमार गिरी (अंधा व्यक्ति) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तथा उनका दोस्त दिलीप पासवान, दिलीप पासवान की पत्नी श्रीमती रेणुका (दोनो भी अंधे) 23 अप्रैल को दिल्ली के सामाजिक संस्था साॅइ सेवा ट्रस्ट द्वारा खाने-पीने का दिए जाने वाला सामान लेने गए थे। वे लोग दिल्ली से सम्मान लेकर मेट्रो ट्रेन से बोटैनिकल गार्डन पहुंचे। वहां से मेट्रो स्टाफ ने उन्हें एक ऑटो रिक्शा में बैठाया। ये लोग वहां से चलकर ग्रेटर नोएडा के मिडा चौक के लिए निकले। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के अनुसार ऑटो चालक ने उन्हें हबीबपुर गांव के पास लाकर छोड़ दिया, और कहा कि मिंडा चौक आ गया है। उन्होंने ऑटो चालक को किराए के रूप में 200 रूपए दिया। इसी बीच ऑटो चालक उनका मोबाइल फोन, दिलीप के पास रखे हुए तीन हजार रुपए, ट्रस्ट द्वारा दिया गया राशन जिसमें आटा, चावल, सरसों का तेल, नमक आदि था लूटकर भाग गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने काफी शोर मचाया लेकिन उनकी मदद को कोई नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस घटना को अंजाम देने वाले ऑटो चालक प्रियांशु राजपूत उर्फ राकेश निवासी जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, 1000 रूपए नगद, 10 किलो गेहूं, 10 किलो चावल, 1 किलो सरसों का तेल, 1 किलो नमक का पैकेट, 1 किलो चीनी, ढाई सौ ग्राम सोयाबीन की बड़ी, 500 ग्राम मसूर दाल के दो पैकेट, 1 किलो सर्फ मारुति कंपनी के, 100 ग्राम मिर्ची का पैकेट, 100 ग्राम धनिया का पैकेट, 100 ग्राम हल्दी का पैकेट, ढाई सौ ग्राम चाय पत्ती, 350 ग्राम की टोस्ट, 1 किलो काला चना, 1 किलो चने की दाल, रिन साबुन तथा लाइफबाॅय साबुन आदि बरामद हुआ है