Noida News : तीन वाहनों को टक्कर मारते हुई अनियंत्रित कार नाले में गिरी, कार में लगी आग, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल
Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 145 के पास आज सुबह को एक किया कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो कारों में सीरीज में टक्कर मारी तथा अनियंत्रित होकर बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों का अपनी चपेट में ले लिया। कार अनियंत्रित होकर ग्रीन बेल्ट को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी, तथा कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर एक की मौत हो गई। पुलिस ने कार मे लगी आग को भी बुझाया। कार चालक सकुशल है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह को एक किया कार का चालक सेक्टर 145 के पास तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए जा रहा था। उसने पहले एक कार में टक्कर मारी, फिर दूसरी कार में टक्कर मारते हुए वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं विजय बहादुर उम्र 35 वर्ष तथा गौरव सिंह को टक्कर मार दिया। कार अनियंत्रित होकर ग्रीन बेल्ट के पेड़- पौधों को तोड़ती हुई वहां से गुजर रहे बड़े नाले में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, तथा कार में आग लग गई।
SHO Police Station Sector 142 : थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने विजय बहादुर को मृत घोषित कर दिया। गौरव की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कार में लगी आग को दमकल विभाग ने बुझा दिया है।
कार चालक सकुशल है।

