Noida News : जिला कारागार मे निरुद्ध कैदी की संदिग्ध हालात मे मौत, साइबर अपराध के मामले में पकड़ा गया था आरोपी

Jul 27, 2026 - 12:33
Noida News : जिला कारागार मे निरुद्ध कैदी की संदिग्ध हालात मे मौत, साइबर अपराध  के मामले में पकड़ा गया था आरोपी
Symbolic Image

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद विचाराधीन एक 38 वर्षीय कैदी की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 27 जुलाई को थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस को सूचना मिली कि जिला कारागार में विचाराधीन एक बंदी विनय समानिया पुत्र राजेंद्र समानिया उम्र 38 वर्ष निवासी करावल नगर दिल्ली की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी 5 जुलाई वर्ष 2025 को धोखाधड़ी और आईटीसी एक्ट के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तब से यह जेल में बंद थे। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।