Noida News : भारतीय खाद्यान्न निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठगी

Aug 10, 2026 - 11:16
Noida News : भारतीय खाद्यान्न निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठगी
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतीय खाद्यान्न निगम में उनके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने उनसे 5 लाख रुपए की ठगी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीती रात को सरोज कुमार सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद भोजपुर बिहार के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह नोएडा के शिवालिक अस्पताल सेक्टर 51 में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके पास उनके रिश्तेदार बबीता सिंह पत्नी बलवीर सिंह तथा अंकित कुमार आए। इन लोगों ने कहा कि उनकी भारतीय खाद्यान्न निगम लखनऊ में अच्छी जान पहचान है। उन्होंने उसकी बेटे की नौकरी लगवाने की बात की, तथा विभिन्न बार में 5 लाख रुपए नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिया।

पीड़ित के अनुसार बाद में इन लोगों ने एक फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर दिया। जब उनका बेटा लखनऊ स्थित एफसीआई दफ्तर में गया तो उसे बताया गया कि उनके ऑफिस से इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं हुआ है, और ना ही वे किसी बबीता और अंकित को जानते हैं। जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगा तो उन्होंने उसे धमकी दी। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने सैकड़ो लोगों से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है।