Ghaziabad News : विकास भवन में लगी आग
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के जिला विकास भवन में सोमवार सुबह को आग लग गई। इस घटना के चलते वहां पर अफरा-तफरी मच गई। यह आग डीएसटीओ ऑफिस के पास लगे इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। आग की लपटें तेजी से फैलीं और ऑफिस के कुछ हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
यह घटना विकास भवन में आग से बचाव व सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलती है। विकास भवन के सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। वर्ष 2025 में भी इसी स्थान के आसपास आग लगने की घटना हुई थी।

