Greater Noida News : सर्वेंट क्वार्टर में घरेलू सहायिका का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप
Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आज सुबह को घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने फ्लैट मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मृतका पक्ष के लोगों ने फ्लैट मालिक और उनकी पत्नी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 150 स्थित एटीएस प्रिसटीन सोसाइटी में प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती मौलीश्री रहती है। उनके अनुसार उनके यहां काम करने वाली घरेलू सहायिका सोनम 19 वर्ष पुत्री रामपाल सिंह इन्हीं की फ्लैट में सर्वेन्ट क्वार्टर मे रहती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को उसने अपने मकान मालिक के फ्लैट में स्थित सर्वेंट रूम में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से यहां पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को मिली।
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। वहीं घरेलू सहायिका की मौत की सूचना पर सोसाइटी में काम करने वाले घरेलू सहायक और सहायिकाओं मौके पर आ गई। उन लोगों ने मकान मालिक और मालकिन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बूझाकर वापस भेजा।

