Noida News : सोसाइटी के फ्लैट में लगी भयंकर आग

Apr 29, 2026 - 12:43
Noida News : सोसाइटी के फ्लैट में लगी भयंकर आग
CFO Noida

Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में बीती रात को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस में आग पर काबू पाया।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 75 स्थित मैक्स ब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी के फ्लैट में बीती रात को अज्ञात कारण से आग लग गई। उन्होंने बताया कि 24 वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट में लगी आग को फायर सर्विस और मेंटेनेंस की टीम द्वारा संयुक्त प्रयास के बाद बुझाया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं है। उन्होंने बताया कि आग एसी फटने की वजह से लगी है। एयर कंडीशन रिमोट से बंद था, किंतु में स्विच ऑफ नहीं था। उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।